फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: व्यापारी शहीद दिवस पर वरिष्ठों का सम्मान

Mon, 26 May 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
कार्यक्रम में व्यापारी को सम्मानित करते पदाधिकारी। - फोटो : सत्संग में भजन पेश करतीं पूनम सिंह। स्रोत: समिति
विज्ञापन
औरैया। व्यापारी हितों के लिए धरना-प्रदर्शन और अन्य आंदोलनों में पुलिस की गोली और लाठियों का शिकार होकर मारे गए व्यापारियों के सम्मान में व्यापारी शहीद दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि (मिश्रा गुट) के बैनर तले पोरवाल धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिलाध्यक्ष राजेश वाजपेई बबलू ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए उनका संगठन निरंतर संघर्षरत है। हर वर्ष व्यापारी शहीद दिवस का आयोजन होगा। इसमें जिले के जो व्यापारी शहीद हुए होंगे, उनके परिजनों की समस्याओं के निदान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले मौजूद पदाधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सतीश वर्मा, दीपक अग्रवाल, अमर विश्नोई, रामू गुप्ता, गोपालजी वर्मा, मनीष गुप्ता मौजूद रहे।
इनके अलावा आरतीनंदन तिवारी, रानू पांडेय, मयंक शुक्ला, अवधेश तिवारी, रितेश गुप्ता, आकाश गुप्ता, नरेश गुप्ता, नितिन अग्रवाल, माधव तिवारी, शिवम सिंह व अरुण अग्निहोत्री आदि भी मौजूद थे।
इन वरिष्ठों का हुआ सम्मान
सम्मान पाने वाले व्यापारियों में रविशंकर शुक्ला, मलखान सर्राफ, शिव कुमार श्रीवास्तव, रामकुमार विश्नोई, हाजी लईक, रामू गुप्ता, आनंद गुप्ता व अरुण अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें