फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छेड़छाड़ के आरोप से आहत किसान का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव गौरी रामप्रसाद में शुक्रवार की सुबह एक किसान का शव गांव के बाहर उसके खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

युवक पर एक दिन पहले कुछ लोगों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी थी। परिजन का आरोप है कि उसे पीटा भी गया था, इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।
गांव गौरी रामप्रसाद निवासी सुरेश चंद्र के बड़े बेटे पिंटू उर्फ अवधेश (46) की शादी नहीं हुई थी। बृहस्पतिवार को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव खजुवैया स्थित अपने प्लॉट पर मौरंग-गिट्टी डालने गया था। बताया जा रहा है कि वहां किसी बात को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। विपक्षियों ने अवधेश पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर सूचना दे दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, अवधेश वहां से चला गया।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई आदेश ने बताया कि छेड़छाड़ का झूठा आरोप लाते हुए अवधेश को आरोपियों ने पीटा था। इसके बाद उसे फंसाने के लिए पुलिस को सूचना दी गई। पिटाई व झूठे आरोप से आहत होकर वह घर से निकल गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव खेत में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। घटनास्थल पर छानबीन कर पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें