अटसू। बरुवाई में तालाब के पास झोपड़ी में एक किसान का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं, गांव में प्रेम प्रसंग के चलते फंदा लगाकर जान देने की चर्चा हो रही।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव बरुवाई निवासी मलखान सिंह खेती किसानी करते हैं। मलखान सिंह के पांच पुत्र हैं। दूसरे नंबर का बेटा मोहित (25) दिल्ली में पत्थर घिसाई का काम करता था। वह इस समय घर पर ही था। मंगलवार सुबह मोहित का शव गांव में तालाब के पास आनंद पाल की झोपड़ी में फंदे से लटका मिला।
शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना घरवालों को दी। जानकारी पाकर बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।