औरैया। आज शाम चार बजे बोर्ड परीक्षा के 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। बच्चे अपने रोल नंबर क्रमांक के आधार पर यह रिजल्ट देख सकेंगे। इसे लेकर बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई।
जिले में पिछले दिनों 71 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा संपन्न कराई गई थी। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 20866 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जबकि इंटरमीडिएट के 19394 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद चल रहा मूल्यांकन का कार्य मार्च में संपन्न हो गया था। ऐसे में परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम जानने को लेकर उत्सुक हैं।
बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार शाम चार बजे निकलने की सूचना जारी कर दी। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार को बोर्ड परीक्षा परिणाम आने को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से घोषणा कर दी गई है। शाम चार बजे वेबसाइट पर यह जारी हो जाएगा।