दिबियापुर। गेल डीएवी मॉडल स्कूल में बुधवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण तथा कोलाज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने अपने स्लोगन और चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, पौधरोपण और स्वच्छता का संदेश दिया। रंग-बिरंगे पोस्टरों और आकर्षक कोलाज ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। शिक्षकों ने भी छात्रों को पृथ्वी के संरक्षण का महत्व समझाया और उन्हें दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदम उठाकर पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया। (संवाद)
चित्रकला में माहिरा और हसन ने बाजी मारी
अजीतमल। क्षेत्र के गांव दलेलनगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों की कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें प्राथमिक वर्ग में माहिरा व जूनियर वर्ग के हसन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक स्तर में कक्षा तीन की माहिरा के अलावा शिवन्या द्वितीय व जोया तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह जूनियर स्तर में हसन के अलावा उमरा द्वितीय व खुशी तृतीय स्थान पर रहीं। इस पर प्रधानाध्यापक द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल ने विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। (संवाद)