फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पांच दिन से फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला

Wed, 27 Aug 2025 06:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। गांव बीसलपुर में पांच दिन से ट्रांसफार्मर फुंका होने से आधा गांव अंधेरे में है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। परेशान ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में चोरों से लोग भयभीत हैं। ऐसे में बिजली न होने से लोग रात में सो नहीं पा रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है।
ग्रामीण आशीष, सुखवीर, सुमित, उमेश, प्रीति, मीना, सोनी, ईशिका, राजश्री, पूरन व भानु प्रताप का कहना है कि बिजली न आने से मोबाइल चार्जिंग व पानी आदि की समस्या हो गई है। जेई विजय कुमार ने बताया कि गोदाम से ट्रांसफार्मर न मिलने से देरी हुई है। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर रखवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें