फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समस्या को लेकर भाजपाई 26 को करेंगे प्रदर्शन

Mon, 23 Mar 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर रोड स्थित भाजपा नेता के आवास पर हुई भारतीय जनता पार्टी की बैठक में किसानों एवं बिजली की समस्या को लेकर 26 मार्च को आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


 
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के ऊपर आई आफत प्रदेश सरकार को नहीं दिखाई पड़ रही है। पूरे प्रदेश में बर्बाद हुई फसल की अधिकारी सही रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। साथ ही पूरे सूबे में बिजली के लिए हाहाकार मचा है। सपा सरकार बिजली समस्या से निजात दिलाने को ठोस कदम नहीं उठा रही।


कहा कि प्रदेश सरकार में पूरी तरह से जंगलराज कायम है, किसी भी अधिकारी व कर्मचारियों पर कोई का जोर नहीं है। कानून व्यवस्था चरमराई हुई है।

पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि इन्हीं समस्याओं को लेकर 26 मार्च कोे धरना प्रदर्शन होगा।  बैठक में भूरे चौबे, विशाल शुक्ला, रमेश दिवाकर, विनोद दुबे, मन्नू तोमर, धीरू राजपूत, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें