फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 10 आंबेडकर पार्कों की एक करोड़ से बदली जाएगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में 10 डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्कों के निर्माण और सुंदरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। सांसद जितेंद्र दोहरे के प्रयासों से प्रत्येक पार्क के लिए 10-10 लाख रुपये की राशि मंजूर हुई है। यह पहल समाजवादी पार्टी की बाबा साहेब के सम्मान में विकास की नीति का हिस्सा है।
विज्ञापन

कुल एक करोड़ रुपये की लागत से इन पार्कों का विकास किया जाएगा। सांसद दोहरे ने एक पोस्टर जारी कर इस जानकारी को साझा किया। स्वीकृत विकास कार्यों में भाग्यनगर ब्लॉक के रामपुर बिहारी, गौरी गंगा प्रसाद, पीपरपुर, ककराही, देवरपुर, उमरी, जगतपुर बीघेपुर और फतेहपुर रामू गांव शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अछल्दा ब्लॉक के गढ़वाना और औरैया ब्लॉक के बमुरीपुर गांव में भी पार्क बनाए जाएंगे।
इन चिह्नित पार्कों में सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवॉल का निर्माण होगा। परिसर में इंटरलॉकिंग, बाबा साहेब की प्रतिमा के लिए चबूतरा और उचित प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। आगंतुकों और ग्रामीणों के बैठने के लिए भी समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। इन सुविधाओं के विकसित होने से ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों और बैठकों के लिए एक सम्मानजनक और व्यवस्थित स्थल मिल सकेगा। ग्रामीणों ने इस पहल पर उत्साह व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें