फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जमानत पर छूटे एनडीपीएस के आरोपी का पता फर्जी निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट में पुलिस ने करीब तीन माह पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसकी जमानत मंजूर हो गई। जब बुधवार को जांच करने के लिए दरोगा उसके गांव पहुंचे तो उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे दरोगा रोहित यादव ने बताया कि बिठूर थाना क्षेत्र में गांजा के साथ आरोप गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने अपना नाम अनूप निवासी क्योंटरा जिला औरैया बताया था। दो व्यक्तियों ने जमानत में अपने दस्तावेज लगाए थे।
बुधवार को जांच के लिए गांव पहुंचे तो उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। कोतवाली निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि बिठूर थाने से दरोगा जांच के लिए आए थे। उसके अन्य दस्तावेजों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें