फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की धुंध से रेंगे वाहन, गलन से लोग हुए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुधवार को मुकाबले गुरुवार को तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी तो हुई लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। ठंडी हवाओं ने गलन को और बढ़ा दिया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरा और बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार रात से ही घना कोहरा छा गया। गुरुवार सुबह तो हालात यह रहे कि चालक वाहनों की लाइट जलाकर धीमी रफ्तार में आते-जाते दिखे। कोहरे के कारण हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई।
अनंतराम टोल की कई गाड़ियां रात में भी पेट्रोलिंग पर रहीं। परवाह केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहने से घना कोहरा होगा। धूप न निकलने के कारण ठंड बढ़ेगी। हल्की हवाएं चलने से गलन भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

धूप न निकली तो फसल होगी प्रभावित
वातावरण में नमी के साथ ही कोहरा पड़ने की शुरुआत होते ही किसान चिंतित नजर आने लगे हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी सरसों, मटर, अरहर की फसल पर कोहरे का प्रभाव पड़ेगा।
यदि धूप न निकली तो फूल झड़ना शुरू हो जाएंगे और फलियां नहीं बनेगीं। इसके साथ ही सरसों में माहू व आलू में झुलसा रोग लगने की संभावना है। वहीं, कृषि वैज्ञानिकों ने भी कोहरे से फसलों पर प्रभाव पड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें