फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइक में टक्कर मारने के बाद पलटा टेंपो

Sat, 10 Jan 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-7-सड़क किनारे पड़ी बाइक व मौके पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के बेला-दिबियापुर मार्ग स्थित गांव नौसारा में शनिवार को पेट्रोल पंप के सामने बाइक को टक्कर मारने के बाद मिनी लोडर टेंपो पलट गया। इसमें बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

किचहिया गोपालपुर थाना सहार निवासी श्याम बाबू बेला की तरफ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे मिनी लोडर टेंपो के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए, इसके बाद टेंपो दूसरी तरफ खड्ड में पलट गया। राहगीरों ने घायल को उठाया और परिजन को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजन घायल को बेला सीएचसी ले गए। वहां उनका इलाज कर घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने में खड़ा करा दिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें