फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एसआईआर ड्यूटी से मना करने वाले दो और सहायक अध्यापक निलंबित

Sat, 10 Jan 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-11-बीएसए कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
औरैया। एसआईआर में बीएलओ के रूप में ड्यूटी न करने वाले शिक्षकाें पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

पहले तीन सहायक अध्यापकों को निलंबित करने के बाद बीएसए ने शनिवार को दो और सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया है, साथ ही एक को नोटिस जारी किया। अभी तक इस प्रकरण में सात शिक्षक निलंबित हो चुके हैं।

28 अक्तूबर 2025 से एसआईआर प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसमें शिक्षकों की बीएलओ के रूप में ड्यूटी लगाई गई। शुरूआत में ड्यूटी लगने में आनाकानी करने वाले दो शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी, इसके बाद काम शुरू करा दिया। इसी बीच ऐसे शिक्षकों की सूची बनाई जाती रही, जिन्होंने ड्यूटी करने से मना कर दिया। अब इन शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इनको नोटिस पहले ही दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पहले बिधूना विकास खंड के मल्हौसी प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका नेहा, भाग्यनगर ब्लॉक के गदनपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रभा देवी व एरवाकटरा के मुकेश कुमार को बीएसए ने निलंबित कर दिया।

वहीं, शनिवार को नोटिस का जवाब न देने वाले बिधूना के सिरयावा उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अजय कुमार कनौजिया व भाग्यनगर ब्लॉक के अजमदपुर प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका ममता देवी को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा बिधूना विकास खंड में कार्यरत संदीप कुमार को नोटिस जारी किया गया है। इनको जवाब देने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।

21 शिक्षकों को थमाया नोटिस
एसआईआर में ड्यूटी न करने वाले 21 शिक्षकों को नोटिस थमाए जा चुके हैं। इन सब पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इन शिक्षकों को लगातार बीएसए ऑफिस से कॉल किए जा रहे हैं। जिनका जवाब नहीं आ रहा है, उन पर कार्रवाई हो रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी कई शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को तीन व शनिवार को दो शिक्षकों को निलंबित किया गया है। 21 शिक्षकों को नोटिस देकर कारण पूछा गया है। इन सभी ने एसआईआर ड्यूटी में भाग नहीं लिया। जवाब से संतुष्ट न होने पर इनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
- संजीव कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें