फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो दिन से तापमान 40 डिग्री, उमस से लोग बेहाल

Sat, 06 Jun 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-22 गर्मी में वाटर कूलर से प्यास बुझाते बच्चे व महिलाएं।संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिधूना। तेज धूप और उमस ने शुक्रवार को लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। अधिकतम तापमान दो दिन से 40 डिग्री सेल्सियस है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज करते हुए 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश न होने से वातावरण में नमी बढ़ी और गर्मी का असर और अधिक महसूस किया गया।

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री तथा हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में लगभग चार मिलीमीटर बारिश का अनुमान था लेकिन वर्षा नहीं हुई। हालांकि छह जून तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों कहना कि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जाहिर की है। इससे फसलों को लेकर चिंता बनी हुई है। उधर, भीषण गर्मी और उमस के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। गर्मी के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में बीपी, डायरिया और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉ. विकास मिश्रा का कहना है कि इस मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

फोटो-22 गर्मी में वाटर कूलर से प्यास बुझाते बच्चे व महिलाएं।संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें