फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क पर सुखा रहे मक्का-मूंग, हादसे का खतरा

Sat, 06 Jun 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-05 सहासपुर मोड़ के पास सड़क पर फैली मक्का।संवाद - फोटो : विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद कारखानेदार व श्रमिक संगठन पदाधिकारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बिधूना। तहसील क्षेत्र में मक्का व मूंग की फसल सुखाने के लिए सड़कों को खलिहान बना दिया है। क्षेत्र की अधिकांश सड़कों पर किसानों ने फसल खेतों से निकाल कर सड़कों पर सुखाने के लिए फैला दी है। इससे वाहन निकलते समय दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


बिधूना-किशनी मार्ग, सहासपुर मोड़ के साथ-साथ गांव गूरा में पीएचसी से प्राथमिक विद्यालय तक व भटौरा मार्ग पर सड़क के बड़े हिस्से पर फसल फैलाई गई है।
इसके अलावा कन्नौज जनपद के हसेरन क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्गों पर भी बृहस्पतिवार को जगह-जगह मक्का सूखती दिखी। सबसे अधिक चिंता का विषय सहासपुर मोड़ है। यहां पहले से ही सड़क दुर्घटनाएं होती रही हैं। सड़क पर फैली मक्का के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय भी फसल सड़क पर पड़ी रहती है। इससे वाहन चालकों को समय पर दिखाई नहीं देती और हादसे की संभावना बढ़ जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी बिधूना, अछल्दा, दिबियापुर तथा अन्य मार्गों पर सड़कों पर सूख रही फसलों के कारण कई दुर्घटनाएं हुई थी। इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू ने बताया कि सड़कों पर अगर मक्का पड़ी है तो जानकारी करके हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें