फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तापमान 42 डिग्री, डायरिया और बीपी के मरीज बढ़े

Fri, 15 May 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-22- धूप के बचाव को छाता लगाकर जातीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं अस्पतालों में डायरिया व बीपी के मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हवा की रफ्तार भी 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। उन्होंने बताया कि बीते दिनों हवा की गति 13 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच बनी हुई है लेकिन गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। तेज धूप और गर्मी के चलते बाजारों में दिन के समय लोगों की आवाजाही कम हो गई है। स्कूली बच्चे, दुकानदार और राहगीर सिर ढककर व बचाव के उपाय करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में डायरिया, उल्टी-दस्त और बीपी के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में ऐसे मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। सीएचसी में भी प्रतिदिन उल्टी-दस्त के दो से तीन मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. विकास मिश्रा का कहना है कि खानपान में सावधानी और शरीर में पानी की कमी न होने देना बेहद जरूरी है। वहीं बीपी मरीजों को भी तेज धूप और अधिक गर्म वातावरण से बचने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें