कार में शव मिलने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई।
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। औरैया तहसील में संग्रह विभाग में तैनात बड़े बाबू का शव शुक्रवार सुबह कार में पड़ा मिला। पढ़ीन दरवाजा निवासी उत्तम कुमार (48) वर्तमान में दिबियापुर के विकास कुंज में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह वह कार से औरैया तहसील जा रहे थे।
दिबियापुर रोड पर अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने कार रोक दी। आसपास मौजूद लोगों ने पास जाकर देखा तो वह कार में मृत मिले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर नारायनपुर चौकी इंचार्ज मूलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
सूचना पर औरैया से उत्तम के भाई उदयभान व दिबियापुर स्थित घर से पत्नी सरोज पहुंच गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि उत्तम तीन साल से कैंसर पीड़ित थे।