फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय स्कूल परिसर में बनेगी सड़क, मंडलायुक्त ने निर्माण कार्योँ का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने शुक्रवार को कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने के कारण इससे उन्हें खास लगाव है। विद्यालय परिसर में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय तैय्यापुर, सीएचसी अछल्दा सीएचसी अजीतमल में सोलर प्लांट व औरैया, बिधूना, अजीतमल में स्मार्ट बायो टॉयलेट, ग्रिड सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण किया।
विकासखंड सहार के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में दो कक्षों व टिन शेड के निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि नवोदय विद्यालय को इस सौगात से अनेक फायदे होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के लिए हॉल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा, एडीएम रेखा एस चौहान, कार्यकारी निदेशक अभिजीत चौधरी, नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें