फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तहसील इलेवन ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल

Tue, 27 Jan 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-31-ट्रॉफी लेते क्रिकेट टीम के कप्तान और अन्य खिलाड़ी।संवाद - फोटो : जखैया मेले में उमड़े भक्त। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। तहसील के पीछे आयोजित संध्या त्रिपाठी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कप का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। चार दिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में तहसील इलेवन बिधूना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में यूसी लाइब्रेरी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने फैसला लिया। तहसील इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 123 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मंजुल दुबे और विक्की ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूसी लाइब्रेरी की टीम 102 रन ही बना सकी।
टीम की ओर से राहुल ने अकेले संघर्ष करते हुए 22 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका। टीम के अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

तहसील इलेवन की टीम की ओर से ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मंजुल दुबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच का समापन सपा विधायक रेखा वर्मा ने किया। उन्होंने विजेता टीम को 31 हजार रुपये व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हरेंद्र त्रिपाठी, बाल गोविंद शर्मा, राज त्रिपाठी, अमन शर्मा, लाले तिवारी, प्रतीक भदौरिया, अंकित, संदीप कुशवाह, अमन व हरगोविंद मौजूद रहे।

मिर्जा इलेवन ने फाइनल जीता
फफूंद। कस्बे में फफूंद क्रिकेट क्लब द्वारा कराए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन मंगलवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले में मिर्जा इलेवन ने मेव क्रिकेट क्लब को 29 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिर्जा इलेवन की टीम 99 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेव क्रिकेट क्लब फफूंद की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 70 रन ही बना सकी। मिर्जा इलेवन की जीत में बादल का अहम योगदान रहा। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में मात्र छह रन देकर तीन विकेट झटके।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबले में जीत के बाद विजेता टीम मिर्जा इलेवन को भाजपा नेता रानू अग्निहोत्री ने ट्रॉफी और 21 हजार रुपये विनर प्राइज राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।(संवाद)

फोटो-31-ट्रॉफी लेते क्रिकेट टीम के कप्तान और अन्य खिलाड़ी।संवाद- फोटो : जखैया मेले में उमड़े भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें