फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव सेऊपुर में सोमवार की रात एक 15 वर्षीय किशोर का शव घर के ही कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में पिता के डांटने की बात सामने आई है।
गांव सेऊपुर निवासी चंद्रभान राजपूत का 15 वर्षीय बेटा कोमल राजपूत सोमवार की रात परिजन के साथ खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था। रात में किसी समय किशोर ने कमरे में रखे दुपट्टे का फंदे से लटक कर जान दे दी। देर रात परिजन की नजर फंदे पर लटके कोमल पर पड़ी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। परिजन के घटना के बारे में पूछताछ की। जांच में पिता के डांटने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
फंदे से लटका मिला युवक का शव
फोटो-27- घटना की जांच करती पुलिस मौजूद लोग। संवाद
दिबियापुर। थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी के पास गांव केबिन की मड़ैया में 35 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक की पहचान सत्यवीर उर्फ बब्बन यादव के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में युवक शराब का आदी बताया गया।
सत्यवीर की पत्नी करीब डेढ़ साल पहले कंचौसी के पास स्थित गांव मनेपुर बच्चों के साथ चली गई थी। बाद में बुजुर्ग मां भी सत्यवीर से परेशान होकर अपनी बेटी के घर चली गई। वह घर में अकेला रहता था। मंगलवार सुबह सत्यवीर का शव कस्बा के सटे गांव केबिन की मड़ैया में फंदे से लटका मिला।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी जांच में युवक के अधिक शराब पीने व पारिवारिक कलह के कारण अवसाद में था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
फोटो-12- कोमल। फाइल फोटो