फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर शव फेंका

Fri, 25 Dec 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हाइवे रोड रहटपुर्वा गांव के पास खाली प्लाट में एक 17 वर्षीय किशोर का शव पड़ा मिला। मृतक के हाथ जूते के फीतों से बंधे मिले, गले में बेल्ट का फंदा पड़ा था। शव मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंचे सीओ व सदर इंस्पेक्टर ने मृतक की शिनाख्त कराई। मृतक युवक पिछले पांच दिनों से लापता था, जिसकी गुमशुदगी सदर कोतवाली में दर्ज थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने तीन लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर हाइवे रोड स्थित रहटपुर्वा के समीप एक बाउंड्री वाल के अंदर किशोर का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। मृतक के हाथ जूते के फीतों से बंधें मिले। इसके अलावा मृतक के गले में बेल्ट का फंदा पड़ा था। जिससे आशंका है कि किशोर की हत्या गला घोट कर की गई।

सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी सुभाष अत्री व सदर इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त क्षेत्र के गांव भगौतीपुर सरैया निवासी विपिन उर्फ राघवेेंद्र (17) पुत्र ललैया सेेंगर के रूप में हुई। पिता ललैया सेंगर ने बताया कि पुत्र रहटपुर्वा के पास स्थित गोपक पेट्रोल पंप पर हवा भरने का काम करता था।
विज्ञापन


पिछले पांच दिन से वह लापता था। जिसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ललैया सेंगर ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें