नगर के अछल्दा रोड स्थित नई मस्जिद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक बैठक आयोजित की। जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद को टिकट न मिलने का विरोध किया गया। बैठक में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों ने इरशाद को टिकट न मिलने पर सपा का साथ छोड़ने के बात कही है।
कस्बे के अछल्दा रोड स्थित नई मस्जिद में शुक्रवार को मो. इरशाद के समर्थन में बैठक हुई। बैठक में मौजूद हाजी समशुद्दीन, हाजी आबिद वारिसी, हाजी जमाल शाह वारसी आदि ने कहा कि सपा से मो. इरशाद को टिकट मिलना चाहिए था। सपा ने मो. इरशाद का टिकट काटकर मुस्लिमों में नाराजगी पैदा की है।
मो. इरशाद का टिकट फाइनल न हुआ, तो वह सपा के प्रति अपनी आस्था के बारे में विचार करेंगे। बैठक में हाजी समसुददीन, हाजी आबिद वारिसी, हाजी जमाल शाह वारिसी, हाजी शफीक, रानी खां, हाफिज आजाद, राजा मम्मा, शब्बीर खां, नदीम खां, शमीम, रिजवान, अयाज वारिसी, इकरार आदि लोग मौजूद रहे।
पार्टी हाईकमान की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव की दौड़ से बाहर कर दिए गए निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद के समर्थन में इस्लाम नगर बाबरपुर के मुस्लिम समाज के लोगो ने जुलूस निकाल कर इरशाद के लिए टिकट की मांग की है। उक्त लोगों ने टिकट के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने का भी प्रस्ताव पारित किया है। जुलूस में आसिफ मोहन, नईम खां, हाजी रसूल, रेहान हाजी, नसरूद्दीन, मुकीम व आरिफ मौजूद रहे।