फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में बच्चे ने पेट में मारा डंडा, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर में खेल-खेल में किशोर ने मासूम के पेट में डंडा मार दिया। इसमें बच्चे की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव उम्मेदपुर निवासी सुबोध कुमार ने बताया कि आठ जुलाई की शाम चार बजे पुत्र अंश (9) बंबे पर खेलने गया था। वहां 14 वर्षीय किशोर साथ अन्य लड़के भी खेल रहे थे। खेल-खेल में किशोर ने अंश के पेट में डंडा मार दिया। अंश ने पेट दर्द की शिकायत की तो उसे लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम गए। जहां अल्ट्रासाउंड में उसका ब्लडर फटने की बात सामने आई। हालत गंभीर होने पर उसे सैफई ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें