फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और नायब तहसीलदार के साथ कर्मचारियों की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। ब्लॉक प्रमुख चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद अफसरों ने कर्मियों से देरी से काम करने की बात कही तो वह भड़क गए। कर्मियों ने एसडीएम व नायब तहसीलदार के साथ हाथापाई कर दी। वहीं कर्मियों ने अफसरों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और मारपीट का आरोप लगाया है। देर शाम एसडीएम ने अछल्दा थाने में चार कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम औरैया रमेश चंद्र यादव और नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा शनिवार शाम ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। अफसरों ने कर्मियों से देरी से काम करने की बात कही। इस पर अफसरों और कर्मियों में हाथापाई होने लगी। कुछ कर्मियों ने दोनों अफसरों को खदेड़ दिया। अफसरों को भागता देख पुलिस कर्मी वहां जा पहुंचे।
वहां मौजूद वीडीओ मोहम्मद मुकीम ने एसडीएम व तहसीलदार पर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। वहीं एसडीएम ने कार्य में लापरवाही होने की बात कहने पर चार कर्मचारियों द्वारा अभद्रता, हाथापाई पर उतारू होने की बात कही है। एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने बताया कि कर्मचारी सुबह देर से पहुंचे थे। इसी बात पर उन्हें टोका था। इतने में कुछ कर्मचारी भड़क गए। चार कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें