फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के तेज बहाव में किशोर डूबा, देरशाम तक नहीं मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम गढ़वाना में अहनैया नदी में एक युवक पानी के तेज बहाव में उस समय डूब गया, जब वह जानवरों को नदी से बाहर निकाल रहा था। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की, लेकिन देरशाम तक शव को खोज पाने में गोताखोरों को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम गढ़वाना निवासी साबिर (18) पुत्र रशीद मोहम्मद रोज की भांति सोमवार को जानवर चराने गया था। जानवर चराते-चराते वह उन जानवरों को पास में स्थित अहनैया नदी में नहाने के लिए उतार दिया। दोपहर लगभग दो बजे जब वह घर आने को हुआ तो उसने नदी से जानवरों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन जानवरों के बाहर न निकलने पर नदी में उतरकर उन्हें बाहर निकालने को उतर गया। इसी दौरान तेज बहाव के चलते वह नदी में डूबने लगा।
यह देखकर नदी के आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग साबिर को नहीं बचा सके। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी साबिर के परिजनों व थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी दिनेश बिंद ने गोताखोरों की मदद से देरशाम तक साबिर के शव को नदी में तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि नदी में पानी का बहाव तेज है। किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें