फोटो-15- खेल मैदान में मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
अछल्दा। कस्बे के सैयद बाबा ग्राउंड पर अछल्दा प्रीमियर लीग अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को हुए दो मैचों में नगला नथा व अछल्दा की टीमें विजेता घोषित की गईं। इसमें जासु व जौनी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पहला मैच नगला नथा व नगरिया की टीम के बीच आठ ओवर का हुआ। ओपनिंग पर उतरी नगरिया की टीम के खिलाड़ियों ने 74 रन बनाकर नगला नथा की टीम को 75 रन का टारगेट दिया। जवाब में उतरी नगला नथा टीम के खिलाड़ी जौनी ने 22 रन, जोकर ने 12 रन, आशू ने 16 रन व हर्ष ने छह रन के साथ 75 रन बनाकर मैच जीत लिया। जौनी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरा मैच अछल्दा व अटसू की टीम के बीच आठ ओवर का खेला गया। इसमें अछल्दा की टीम अटसू की टीम को 149 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करती अटसू की टीम 79 बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे अछल्दा की टीम ने 70 रन से विजय हासिल कर ली। अछल्दा टीम के खिलाड़ी जासु को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर आयोजक फिरोज खान सहित सैकड़ों युवा मैच देखने के लिए मौजूद रहे।