फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक विधायक ने सुनीं शिक्षकों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औैरैया। शिक्षक विधायक मंगलवार को जिले के कई स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को सुना और शीघ्र ही उनका निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने विद्यालयों में भ्रमण के दौरान शिक्षकों की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि सरकार महामारी की आड़ में शिक्षकों की उपलब्धियों को नष्ट करने का प्रयास कर रही है। वित्तविहीन शिक्षकों के लिए कोई सार्थक कदम नही उठाया गया है। उधर, सरकार द्वारा महंगाई भत्ता, अन्य भत्ते काट दिए गए।
सदन में शिक्षकों की आवाज दबाने के लिए सरकार ने अपने पार्टी के प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। शिक्षक विधायक ने किसान इंटर कालेज भाग्यनगर व पीआईसी बिधूना में पौधरोपण भी किया। शिक्षक विधायक ने वैदिक इंटर कालेज दिबियापुर, हरचंदपुर, रामगढ़, बिधूना, बेला, मलहौसी के शिक्षकों की समस्याओं को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सुना।
विज्ञापन

इस दौरान जगदीश नारायण त्रिपाठी, सतेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र, साधयेश सिंह, शिववीर यादव, अविनाश मिश्र, डॉ अजय सिंह, अमरेंद्र तिवारी, मोहित सिंह, मोहित यादव, अजय मिश्र, शिक्षणेत्तर संघ के उत्तम शुक्ला, उदय प्रताप, अशोक चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें