फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 फीसदी हैंडपंप खराब, कैसे बुझे प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत सहायल में 80 फीसदी हैंडपंप खराब पड़े हैं। कहीं तकनीकी समस्या तो कहीं जलस्तर घटने से हैंडपंपों ने काम करना बंद कर दिया है। ऐसे में क्षेत्र की तकरीबन दस हजार की आबादी के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को ‘अमर उजाला’ टीम ने ग्राम पंचायत सहायल के चार गांवों का जायजा लिया। एक जगह सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल फिट था, लेकिन उसका पानी किसके घर में जा रहा है, यह बताने को कोई ग्रामीण तैयार नहीं हुआ। अन्य जगहों पर खड़े हैंडपंप ठूंठ बने हैं। इन्हें सुधारने के लिए जल निगम से लेकर ब्लॉक अधिकारी व ग्राम प्रधान की ओर से कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। कई गांवों में घरेलू हैंडपंपों का गंदा पानी पीने को लोग मजबूर हैं।
विकास खंड सहार के गांव सहायल की आबादी दस हजार से ज्यादा है। ग्रामीणों को पीने योग्य पानी मिले, इसको ध्यान में रखते हुए जल निगम की ओर से गांव में सरकारी हैंडपंप लगाए गए थे। लेकिन ज्यादातर हैंडपंप कई सालों से खराब पड़े हैं। इस संबंध में पंचायत सचिव अनिल पाठक ने गोल मोल जवाब देकर पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया। उधर, खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले को संज्ञान में लेकर जल्द ही खराब हैंडपंपों को सही करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें