फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय मिशन शिक्षण संवाद कार्यशाला के लिए छह शिक्षक चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा में लगातार सुधार को प्रयासरत रहने वाले मिशन शिक्षण संवाद के जिला संयोजक समेत पांच शिक्षकों को मिशन शिक्षण संवाद की राज्य स्तर पर होने वाली कार्यशाला में किया जाएगा। सभी शिक्षकों को संबंधित पत्र प्राप्त हो गए हैं। यह जानकारी मिशन शिक्षण संवाद के प्रदेश संयोजक विमल कुमार ने दी।
विज्ञापन

प्रदेश संयोजक विमल कुमार एवं जिला संयोजक ज्ञानप्रकाश के अनुसार बेसिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी पत्र और सूची के अनुसार 11 अक्टूबर को बेसिक शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में आरएलबी इंटर कालेज लखनऊ में मिशन शिक्षण संवाद की कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें पूरे प्रदेश से कुल 175 शिक्षक आमंत्रित हैं।
इसमें भाग्यनगर विकासखंड से तीन शिक्षक अलका यादव प्रधानाध्यापक इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय नगला जय सिंह, ज्ञान प्रकाश प्रधानाध्यापक प्राममिक विद्यालय जैतपुर फफूंद, कृष्ण कुमार प्रधानाध्यापक रामपुर की मड़ैया, औरैया विकासखंड से उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त नवीन कुमार प्रधानाध्यापक बरीपुर माफी, विकासखंड सहार से राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त मनीष कुमार सहायक अध्यापक शिवगंज, विमल कुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरुहनी अजीतमल को बेसिक शिक्षामंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी की उपस्थिति में प्रस्तुतीकरण हेतु आमंत्रित किया गया है। प्रदेश संयोजक विमल कुमार ने बताया कि मिशन समूह द्वारा पूरे प्रदेश के शिक्षकों के सकारात्मक कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा निदेशक द्वारा शिक्षकों के अच्छे कार्यों को प्रस्तुत करना शिक्षकों के सम्मान की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें