फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भोज के साथ देवी भक्तों में मंदिरों में चढ़ाए जवारे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों व घरों में श्रद्धालुओं ने मां सिद्धि दात्री की आराधना कर परिवार में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी, यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान मां के जयकारे से मंदिरों के आसपास का समूचा माहौल गूंजता रहा।
विज्ञापन

नवमी को मंदिरों में देवी मां की आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं। बीहड़ाचंल स्थित मां मंगलाकाली के दरबार में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। यहां श्रद्धालु देवी गीतों पर नृत्य कर जवारे चढ़ाने पहुंचे। इस मौके पर देवी मंदिरों में हवन-पूजन के साथ कन्याभोज व भंडारे हुए।
शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में सिद्धिदात्री मां की पूजा-आराधना श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक की। बीहड़ाचंल स्थित मां मंगलाकाली मंदिर में भक्त देवी गीतों पर झूमे व जयकारे लगाए। नवरात्र के अंतिम दिन बड़ी माता मंदिर पर हवन-पूजन कार्यक्रम हुआ। मंदिर कमेटी के दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं।
विज्ञापन

हवन-पूजन के बाद मंदिरों में कन्याभोज व विशाल भंडारा हुआ। देवी मंदिरों में नवरात्र के अंतिम दिन माता रानी का भव्य दरबार सजाकर शृंगार किया गया। सुबह से लेकर देर रात तक मैया के जयकारे की गूंज पूरे शहर में रही। शारदीय नवरात्र की विदाई पर सोमवार को शहर के काली माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, फूलमती मंदिर, बड़ी माता मंदिर, गमा देवी मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर समेत दर्जनों मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारा छका। रुरुगंज कस्बा के उप डाकघर के निकट नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से जारी दुर्गा पूजा में नवमी के दिन आयोजकों ने भंडारा हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के भंडारे में प्रसाद पाया। सोमवार को सुबह आचार्य ने हवन-पूजन के बाद भंडारा दोपहर दो बजे से शाम तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें