फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया एरियर का भुगतान न होने पर शिक्षकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक बनारसीदास मोहल्ला स्थित जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों की सातवें वेतन आयोग से संबंधित एरियर का भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्रीओम चतुर्वेदी ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों की सातवें वेतन आयोग की शासन द्वारा ग्रांट भेजी जा चुकी है। शीघ्र शिक्षकों का भुगतान कराया जाए। जिला मंत्री मुकेश त्रिपाठी ने कहा कि इसमें उदासीनता बरती गई तो संगठन संघर्ष छेड़ने को विवश होगा।
पंकज कुमार तिवारी ने कहा कि पिछले वर्ष समायोजन रद होने के बावजूद जिन शिक्षकों का वेतन दस माह से अधिक समय से रुका है। उनका भी नियमित भुगतान कराया जाए। ये शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

योगेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि शासन द्वारा ग्रांट भेेजने के बाद भी सातवें वेतन का बकाया एरियर का भुगतान न होना विभागीय उदासीनता का प्रतीक है। अविलंब शिक्षकों का भुगतान न हुआ तो इस मामले में संगठन चुप नहीं बैठेगा। इस मौके पर संजय यादव, आलोक त्रिपाठी, शशिकांत, नित्यानंद शुक्ला, कुमार मंगलम, ब्रह्मकांत पाठक, दारा सिंह, शिववीर सिंह जादौन, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें