फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में लोकेश, अमित, भरत कुमार रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। जनपदीय माध्यमिक कुश्ती प्रतियोगिता कस्बे के मानस इंटर कालेज में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 14, 17 व 19 आयु वर्ग की चार कालेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें मानस इंटर कालेज कंचौसी, सर्वोदय इंटर कालेज साफर, जनता इंटर कालेज अजीतमल व नारायण इंटर कालेज बडेरा शामिल रहे।
विज्ञापन

कई राउंड में हुई कुश्ती में बालक वर्ग में 14 वर्ष के आयु वर्ग में सर्वोदय इंटर कालेज साफर के लोकेश, 17 वर्ष आयु वर्ग में नारायण इंटर कालेज बडेरा के अमित कुमार, 19 वर्ष आयु वर्ग में जनता इंटर कालेज अजीतमल के भरत कुमार विजेता रहे। बालिका वर्ग में 14 वर्ष आयु वर्ग मेें उर्मिला, 17 वर्ष आयु वर्ग में गुंजन, 19 वर्ष आयु वर्ग में रीता व मासूम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उमा देवी जिला पंचायत सदस्य सहार ने दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया। निर्णायक मंडल में मनोज कुमार, होशियार सिंह राजपूत, सुरेंद्र पाल व भूपदीप सिंह शामिल रहे। संचालन आरएस पाठक ने किया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड औरैया अंजनी सहाय अवस्थी ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अनुरूध प्रताप सिंह के अलावा लहरापुर, सहार, अजीतमल, रामगढ़ बडेरा आदि कालेजों के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें