फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गैस संकट की मार से चाय-समोसा भी महंगा

Tue, 17 Mar 2026 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालने लगी है। पहले घरों में परेशानी थी, अब इसका असर बाजार तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

टिफिन सेंटर और होटलों में थाली महंगी होने के बाद अब चाय और समोसे के दाम भी बढ़ गए हैं, जिससे आमजन की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

शहर और कस्बों की चाय की दुकानों पर पहले जो चाय 10 रुपये में मिलती थी, वह अब 15 रुपये में मिल रही है। इसी तरह 15 रुपये में मिलने वाले दो समोसों के लिए अब 20 रुपये देने पड़ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि गैस सिलिंडर न मिलने या देरी से मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में दाम बढ़ाने पड़े हैं। कई दुकानदार पहले ही ग्राहकों को नई कीमतों के बारे में बता रहे हैं, ताकि किसी तरह का विवाद न हो।

लोगों का कहना है कि महंगाई का असर अब छोटे-छोटे खर्चों पर भी दिखने लगा है। रोज चाय-नाश्ता करने वाले लोगों के खर्च में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। मजदूर और नौकरीपेशा वर्ग, जो दिनभर में कई बार चाय या नाश्ता करते हैं, उनके लिए यह बढ़ोतरी परेशानी का कारण बन रही है। हालांकि व्यावसायिक सिलिंडर की बुकिंग शुरू होने से कुछ राहत मिली है, जिससे धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कानपुर रोड स्थित राठौर स्वीट्स के संचालक डिंपल राठौर ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिल रहा था, इसलिए समोसे के दाम बढ़ाने पड़े हैं। स्थिति सामान्य होते ही दोबारा वही दाम कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें