फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 10 दिन के अंदर जनपद की 20 फीसदी आबादी में खोजे जाएंगे टीबी रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद में नौ से 20 सितंबर तक टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। जनपद की 20 फीसदी आबादी को इस अभियान में खंगाला जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की गठित 136 टीमें घर-घर दस्तक देकर टीबी रोगियों को तलाशेंगी। संदिग्धों की जांच के बाद टीबी की पुष्टि होते ही उपचार शुरू कराया जाएगा। विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संत कुमार ने बताया कि नौ से 20 सितंबर तक 10 दिनों के लिए जनपद की 20 फीसदी आबादी में टीबी रोगी खोजे जाएंगे। यह अभियान ब्लॉक भाग्यनगर, अजीतमल, औरैया, अछल्दा, सहार, बिधूना व एरवाकरा में चलाया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर काम करने वाले जनपद की कुल 136 टीमें बनाई गई हैं। 27 सुपरवाइजर बनाए गए हैं। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य होंगे। वहीं पांच टीमों पर एक सुपरवाइजर की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। घर-घर ये टीमें दस्तक देकर सर्वे करेंगी। लोगों में दो सप्ताह से अधिक खांसी, वजन कम होना, बुखार आना, बलगम के साथ खून आना, सीने में दर्द, भूख न लगना आदि लक्षण पाए जाने पर इन्हें संदिग्ध सूची में जोड़ा जाएगा। जिसके बाद संदिग्धों की नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच होगी। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर निशुल्क उपचार शुरू किया जाएगा। टीबी रोगियों को डीबीटी के माध्यम से प्रति माह 500 रुपये इलाज पूर्ण होने तक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें