अजीतमल। ब्लॉक के गांव अड्डा गोके निवासी छात्र ने मेरठ में जनपद और परिवार का नाम रोशन किया। मेरठ यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान पाने पर राज्यपाल ने आनंदीबेन पटेल ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इधर छात्र की सफलता पर ग्रामीणों ने परिजनों को बधाई दी।
अजीतमल तहसील की ग्राम पंचायत अनंतराम के गांव अड्डा गोके निवासी शिवरतन सिंह गाजियाबाद में एक कंपनी ने सुपरवाइजर है। उनकी पत्नी सरिता देवी गांव में रहकर खेती का कार्य देखती है।
अभिषेक ने यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यूनिवर्सिटी के आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में अभिषेक को राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इधर ग्रामीणों ने गांव व जिले का नाम रोशन होने पर सरिता देवी के घर पहुंचकर परिवारीजनों को बधाई दी।
ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक कुमार की एक बहन विशाखा कुमारी है। तो एमए फाइनल करके बीएड की छात्रा है। ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक मेरठ में रहकर पढ़ाई कर रहा है।