फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस व वॉटर टैक्स बकायेदारों का नहीं है हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से पालिका परिक्षेत्र में आने वाले घरों के किए गए सर्वे में आवासों की गणना तो कर ली गई, लेकिन इनमें से कितनों से टैक्स जमा कराया गया और कितने अभी बकायेदार हैं। इसका रिकार्ड दूर-दूर तक पालिका प्रशासन के पास नहीं है।
विज्ञापन

पालिका परिक्षेत्र में स्थित आवासों की गणना को लेकर कराए गए सर्वे के बाद दस्तावेजों में 14 हजार आठ सौ आवास दर्ज किए गए हैं। इन आवासों से वसूले जाने वाले हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स और जल मूल्य का निर्धारण करने के लिए पांच सभासदों की गठित कमेटी द्वारा टैक्स का निर्धारण किया जाता है। अहम बात यह है कि अब तक इन आवासों में कितनों से हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स व जलमूल्य जमा कराया जा चुका है। इसका पालिका प्रशासन के पास कोई रिकार्ड ही नहीं है।
इस संबंध में कार्यालय में मौजूद टैक्स अधिकारी शैली गुप्ता ने बताया कि उन्हें अभी औरैया में ज्वाइन किए ज्यादा समय नहीं हुआ है। इसलिए इस संबंध में अधिशासी अधिकारी ही जानकारी दे सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ बलवीर सिंह का कहना है कि पालिका परिक्षेत्र में आवासों की हुई गणना के मुताबिक कुल 14 हजार आठ सौ आवास हैं, लेकिन कितनों से हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स व जलमूल्य जमा कराया गया है। इसकी जानकारी नहीं है। क्योंकि इसकी जरूरत कभी नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें