फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ तरावीह का दौर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। मुकद्दस महीना रमजान शुरू होते ही मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया है। रमजान में खासतौर से इबादत के लिए इबादतगाहों में रोजेदार आते हैं। ऐसे में नमाज, अफ्तार व तरावीह के लिए कोविड गाइड लाइन के अनुसार मस्जिदों में व्यवस्था कर ली गई है। मास्क लगाकर आने के पोस्टर चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मस्जिदों को सैनिटाइज किया गया है। मंगलवार शाम से रमजान का माह लगते ही नबी पाक की अहम सुन्नत व खास इबादत तरावीह का एहतिमाम शुरू कर दिया गया। कोविड की वजह से कम तादाद में ही नमाजियों ने सोशल डिस्टेंस के साथ रमजान की तरावीह की शुरुआत की। ज्यादातर लोगों ने घर पर ही तरावीह को अदा किया। मौलाना राशिद ने बताया कि तरावीह हुजूर पाक की अहम सुन्नत है जिसको रमजान में हर मुसलमान द्वारा अदा किया जाना चाहिए। तरावीह के दौरान मुसलमानों को अच्छी नियत व सवाब के साथ कुरान पाक को बहुत ही ध्यान से सुनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें