फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियाद पूरी होने के बाद भी नहीं मिली दिबियापुर में टंकी से पेयजलापूर्ति

विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़कर काम करते मजदूर। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
नगर पंचायत की पानी की टंकी की सफाई के कारण बाधित पेय जलापूर्ति निर्धारित मियाद पूरी होने के बाद भी शुरू नहीं हो पाई। पिछले एक सप्ताह से दिबियापुर के निवासियों को धीमे प्रेशर से ही पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन

16 दिसंबर से दिबियापुर की पानी की टंकी की सफाई एवं मरम्मत का काम शुरू हुआ। इस कारण दिबियापुर में जलापूर्ति बाधित हो गई थी। टंकी की सफाई एवं मरम्मत का काम जारी रहने तक दिबियापुर में एक सप्ताह तक सीधे ट्यूबवेल से पानी देने की बात कही गई थी।
ट्यूबवेल से पेय जलापूर्ति होने के कारण नगर में बहुत धीमे प्रेशर से लोगों को आपूर्ति मिल पा रही थी। लोग जरूरत के लिए भी पानी नहीं भर पा रहे थे। एक सप्ताह की मियाद पूरी होने के बावजूद रविवार को देर शाम तक पानी की टंकी से आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत दिबियापुर के प्लंबर महेश जैन का कहना है कि टंकी की सफाई एवं उखड़ा प्लास्टर ठीक करा दिया गया है। इसके साथ ही टंकी में काई (जंग) रोधक लिक्विड भी डाला गया है। कुछ काम बाकी रह गया है। इसे जल्द से जल्द पूरा कराया जा रहा है।
चेयरमैन अरविंद पोरवाल का कहना है कि टंकी की सफाई एवं मरम्मत का काम कर रहे जल निगम के सुपरवाइजर को जल्दी काम समाप्त करने के लिए कहा गया है। दावा किया कि मंगलवार से लोगों को पूर्ववत पूरे प्रेशर में जलापूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें