फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीनस्थों की ली क्लास, पीडि़तों को दिया न्याय

Wed, 25 Mar 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना दिबियापुर में आइना दिवस पर पहुंचे कानपुर परिक्षेत्र के महानिरीक्षक आशुतोष पांडेय ने पुलिस को आइना दिखाया। उन्होंने पुलिस को कार्यशैली सुधारने की हिदायतें दीं।
विज्ञापन



उन्होंने पीड़ित एवं वादी को भी जागरूक होने के लिए कहा। आईजी ने कहा कि कानून आम आदमी को कमजोर बनने के लिए नहीं बोलता, बल्कि कानून लोगों को मजबूत बनाता है।


 
आईजी आशुतोष पांडेय ने सबसे पहले गारद की सलामी ली। इसके बाद वे पुराने मुकदमों की प्रगति आख्या जानने के लिए सीधे फरियादियों एवं वादियों से रूबरू हुए।


आईजी ने कहा कि वादी का हक है कि अपने मुकदमे में हुई कार्रवाई के बारे में जानें। यदि कोई पुलिस कर्मी या विवेचक जानकारी नहीं दे तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करें। पुलिस कर्मियों को चेताया कि अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं।
विज्ञापन



 
बताया कि प्रोजेक्ट आइना पुलिस के व्यवहार एवं कार्यप्रणाली सुधारने के लिए पूरे जोन के 176 थानों में चलाया जा रहा है। इससे निश्चित तौर पर पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार आया है। अब लोगों को अपने मुकदमों की प्रगति जानने में आसानी होने लगी है।


दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री चौ.रामबाबू यादव,  व्यापार मंडल अध्यक्ष सुखलाल गुप्ता, सर्राफा ऐसोसिएशन अध्यक्ष त्रिनेत्र सिंह समेत खासी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें