फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन व स्वास्थ्य रक्षा के लिए तंबाकू छोडने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा सोमवार को बड़ी माता मंदिर परिसर में विश्व तंबाकू दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जीवन, स्वास्थ्य रक्षा के लिए तंबाकू छोड़ने के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

गोष्ठी में डॉ. एसएस परिहार ने बताया कि जानलेवा तंबाकू का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। खतरनाक धूम्रपान के दुष्प्रभाव की अनभिज्ञता के कारण युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है। तंबाकू का सेवन करने से कई जानलेवा बीमारियां होती हैं। फेफड़ों का कैंसर, लीवर कैंसर, मुंह कैंसर तथा हृदय रोग जैसी बीमारियां होने की आशंका रहती है।
समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार लगभग 5 से 20 प्रतिशत शहरी महिलाएं व 25 से 50 प्रतिशत ग्रामीण महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं। देश के लगभग 80 लाख लोग सांस की बीमारी से पीड़ित हैं। जो धूम्रपान के सेवन से होती हैं। जनहित को देखते हुए समिति के सदस्यों ने सरकार से तंबाकू गुटखा धूम्रपान जैसी वस्तुओं पर रोक लगाने की अपील की है। सदस्यों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू से होने वाली गंभीर बीमारियों की जानकारी प्रदान की। लोगों ने तंबाकू का सेवन न करने की शपथ ली। इस मौके पर मनीष पुरवार, रानू पोरवाल, शशि गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, आदित्य पोरवाल, सभासद पंकज मिश्रा, आनंद गुप्ता, नरसी चौरसिया, बाबा रामदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें