औरैया। कांग्रेसियों ने होम आइसोलेट मरीजों को दवा किट और जरूरी सामान उपलब्ध कराने की बात कही है। सोमवार को संगठन के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी विकास अवस्थी ने ये जानकारी दी। जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि पार्टी ने होमआइसोलेट मरीजों को दवाओं की किट, सैनिटाइजर, मास्क व अन्य जरूरी सामान दिए जाने का निर्णय लिया है। यह अभियान आज से प्रारंभ होगा। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों को दिए जाने के लिए एक हजार किटें उपलब्ध करा दी गईं हैं।
सभी ब्लॉकों में पार्टी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। कोरोना संक्रमित मरीज और परिजन मदद के लिए इन हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। ऐरवाकटरा में नवाब सिंह कठेरिया, बिधूना में संजय सिंह सेंगर, अछल्दा में हर नरायण सिंह, सहार में प्रेम प्रकाश द्विवेदी, भाग्यनगर में शोभित त्रिपाठी, औरैया सदर में अभिषेक भारती व अजीतमल में रोहित दिवाकर से संपर्क कर सकते हैं। (संवाद)