फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एटीएम कार्ड बदलकर उचक्के ने उड़ाए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। महिला से एटीएम कार्ड बदलकर उचक्के ने खाते से एक लाख रुपये पार कर दिए। अचानक खाते से एक लाख रुपये निकाले जाने पर परिजनों में खलबली मच गई। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी कमला देवी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका पुत्र सत्य नारायण का खाता एचडीएफसी बैंक की शाखा गुजरात में है। गुजरात में ही रहकर ही पुत्र निजी कंपनी में नौकरी करता है। बताया कि 13 नवंबर को पुत्र का एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने गई थी।
एटीएम के पास मौजूद युवकों ने किसी तरह उसका कार्ड बदल दिया। खाते से चार बार में एक लाख रुपये निकलने का मैसेज आने पर पुत्र ने पूछताछ की।
इस पर मालूम हुआ कि उसका कार्ड बदल गया है। जानकारी बैंक को दी गई। पीड़िता ने बताया कि एटीएम बदलने वाले युवक ने एक लाख रुपये पुत्र के खाते से किसी दूसरे खाते में भेजे हैं। कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें