फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुस्तक विक्रेता को पीटकर रुपये लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज। रंगदारी को लेकर छह अधिक लोगों ने पुस्तक विक्रेता के साथ मारपीट की। दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ ही गोलक में रखे 15 हजार लूट लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

दलेलनगर निवासी राम किशोर ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि कस्बा में उसकी किताबों की दुकान है। बुधवार की शाम वह घर जाने की तैयारी कर रहा था। हथियारों व डंडों से लैस होकर कार से आए छह से अधिक लोगों ने उसके साथ मारपीट कर रंगदारी मांगी। विरोध करने पर उसे व उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट करने के दौरान दुकान में तोड़फोड़ की और गोलक में रखे लगभग 15 हजार लूट लिए। इससे पहले कि आस-पास के लोग आ पाते हमलावर मौके से भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने चौराहे पर लगाए गए कैमरों की फुटेज देखी। एक कैमरा खराब मिला, जबकि दो कैमरे जमीन की ओर मुड़े मिले। इससे पुलिस ने आस-पास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की आधार पर जांच शुरू की है। चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें