फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज का नाम अहिल्याबाई करने पर बांटी मिठाई

Sat, 24 May 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के नाम की घोषणा पर खुशी जताते लोग। - फोटो : मेडिकल कॉलेज के नाम की घोषणा पर खुशी जताते लोग।
विज्ञापन
दिबियापुर। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में औरैया मेडिकल काॅलेज का नाम अहिल्याबाई होल्कर किए जाने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इसे लेकर अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा समिति ने सीएम का आभार जताया।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पाल बिल्डिंग मैटीरियल के पास इकट्ठा होकर मिठाई बांटी। महामंत्री डॉ. कप्तान सिंह पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से दिए गए इस सम्मान के लिए समिति मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती है।
सयुंक्त मंत्री अजय पाल ने कहा कि यह शानदार कार्य लोकमाता की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों का सच्चा सम्मान है। इस मौके पर अशोक पाल, रघुराज पाल, ओमपाल,संजय पाल, दिनेश पाल, संजीव पाल, अनिल पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें