बिधूना में बेला रोड पर किरतपुर के पास सड़क किनारे मौरंग उतारता वाहन।
- फोटो : बिधूना में बेला रोड पर किरतपुर के पास सड़क किनारे मौरंग उतारता वाहन।
बिधूना। कस्बे के सभी प्रमुख मार्गों पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों के बाहर सड़क पर मौरंग-गिट्टी और बालू के ढेर लगे हैं। ऐसे में सड़कें सकरी हो गई हैं।
वाहन निकलना मुश्किल है। कई बार जाम से पूरे दिन लोग परेशान होते हैं। बाइक फिसलने से हादसे भी हो रहे हैं। कस्बे के बेला-भरथना और रामगढ़ मार्ग पर जगह-जगह खुलीं दुकानों के बाहर सड़क पर अतिक्रमण है। इन मार्गों से अधिकारी और पुलिस की गाड़ियां रोजाना निकलती हैं। इसके बावजूद इन अतिक्रमण कारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
कुछ दिन पहले ही रठगांव के पास मौरंग पर बाइक फिसलने दो युवकों की मौत हो चुकी है। घटना के दौरान तो पूर्व में तैनात रहे उप जिलाधिकरी राशिद अली ने अभियान चलाया था, लेकिन उसके बाद से अभियान ठप हो गया। एसडीएम बिधूना गारिमा सोनकिया ने बताया कि सड़क किनारे मौरंग-गिट्टी जमा होने का मामला संज्ञान में है। पीडब्ल्यूडी, खनन व अन्य जिम्मेदार विभागों को निर्देश देकर अभियान चलाया जाएगा।