अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
युवती ने तहरीर में बताया कि गिरधारीपुर निवासी वरुण कुमार ने उससे शादी का वादा किया था। इसी विश्वास में युवक ने करीब तीन वर्षों तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी की बात पर युवक और उसके परिजन ने 20 लाख रुपये दहेज की मांग की। दहेज न मिलने पर युवक ने शादी से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने वरुण कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर पर प्राथामिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।