फोटो-17एयूआरपी04- कानपुर-इटावा हाईवे पर स्कॉर्पियों में बैठकर बियर पीता रंजीत कठेरिया। स्रोत:सो
औरैया। युवकों पर जानलेवा हमले के आरोपी का स्कॉर्पियों के साथ हाईवे पर स्टंटबाजी करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वाहन पर 15,500 रुपये का जुर्माना लगाते हुए पिस्टल व ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपियों धरपकड़ पुलिस ने तेज कर दी है लेकिन एक भी आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।
मंडी समिति के सामने कार सवार बदमाशों ने युवक पर जानलेवा हमले किया था। मामले में अभी तक एक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इधर, करणीसेना में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को हत्या के प्रयास के आरोपी गांव बरमूपुर निवासी रंजीत कठेरिया, शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी कृपा शंकर पाल व अज्ञात का स्कॉर्पियों पर बैठकर बियर पीने व स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो दो युवक कमर में पिस्टल लगाए दिख रहे हैं।
मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की। वाहन पर 15,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वीडियो में दिख रहे युवकों के ड्राइविंग व पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर वाहन पर जुर्माना लगाया गया है। हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।