फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छात्रों ने दरोगा के घर किया पथराव, पत्नी, पुत्र समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं के नृत्य का वीडियो वायरल करने का मामला
विज्ञापन

औरैया। कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के नृत्य का वीडियो वायरल करने पर विवाद हो गया। डी फार्मा के छात्रों ने एक दरोगा के घर पर पथराव कर दिया। इसमें उसकी पत्नी, पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। देर शाम तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
दिबियापुर कस्बा के मोहल्ला कृष्णा नगर में मंगलवार को कासगंज में तैनात दरोगा विनोद कुमार के छोटे पुत्र राज व विपक्षी से छात्राओं का वीडियो वायरल करने के मामले में आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद विपक्षी डी फॉर्मा के छात्र ने साथियों के साथ दरोगा विनोद कुमार के घर जाकर पथराव कर दिया। पत्थर चलने से दरोगा के शिक्षक पुत्र दीपक के सिर, हाथ, पैर में गहरी चोट आई। पुत्र को बचाने आई मां रूपेश, बहन दीप्ति भी घायल हो गई। मारपीट में विपक्षी छात्र भी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एनटीपीसी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार भी सीएचसी पहुंचे। घायल गौरव को पुलिस थाने ले गई। एनटीपीसी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र ने बताया कि मामला आपसी छात्रों में मारपीट का है। घायलों का उपचार सीएचसी में हो रहा है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें