फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शादी के सात महीने बाद विवाहिता ने दे दी जान

Tue, 26 Nov 2024 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार(औरैया)। शादी के सात महीने बाद ही एक नव विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष की मौजूदगी में उसके शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन


सहार थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी अभिषेक रघुवंशी की शादी 22 अप्रैल 2024 को कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के कारियाझाल निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री संध्या उर्फ गुड़िया (24) से हुई थी। रविवार की रात गुड़िया का शव एक कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि किसी बात से नाराज होकर गुड़िया ने फंदे से लटक कर जान दे दी।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। महिला के मायके सूचना दी गई। पिता वीरेंद्र सिंह गोपालपुर पहुंचे। एसआई योगेंद्र कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें