सरहद पर देश की रक्षा कर रहे वीर जवानों को ज्ञानस्थली की बहनों ने राखियां भेज मिसाल पेश की है। प्रधानाचार्य और प्रबंधतंत्र के माध्यम से बहनों का यह प्यार भरा संदेश कोरियर के माध्यम से रवाना किया गया।
संस्था के चेयरमैन शिवप्रसाद यादव ने कहा कि देश की सरहद पर सजग प्रहरी के रूप में तैनात जवानों की बदौलत हम सभी सुरक्षित है। कहा कि उनके त्याग को और ऊर्जावान बनाने का काम बहनों द्वारा भेजी जा रही राखी करेंगी।
एकेडमी की छात्राओं ने देश की सरहद की रक्षा कर रहे जवानों को रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक राखी को भेजते हुए संदेश दिया कि उनकी बहनें, उनसे जहां अपनी और देश की हिफाजत की जितनी उम्मीद रखती है, उससे ज्यादा उन सभी भाइयों से स्नेह भी करती है।
इस मौके पर ओजस्वी यादव, दीपक, अजय चौबे, शिवनाथ, रघुनंदन, कृष्ण गोपाल, सौम्या मिश्रा, तनु शुक्ला, मानसी गुप्ता, आरुषि, अपूर्ण सेंगर, माधवी पांडेय, श्वेता आदि मौजूद रहीं।