फोटो05एयूआरपी 10- डीपीएस जूनियर स्कूल में आयोजित कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यालय के ?
- फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के दिबियापुर-फफूंद रोड स्थित डीपीएस जूनियर स्कूल में स्पोर्ट्स डे पर खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री विपिन मित्तल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास भी होता है।
विद्यालय के चेयरमैन हरिनारायण अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। इस दौरान फ्रॉग जंप, कुर्सी दौड़, खो-खो, जलेबी दौड़, रस्सी कूद, लेमन दौड़ और दौड़ प्रतियोगिताओं में कक्षा नर्सरी से लेकर पीजी ग्रुप के बच्चों ने भाग लिया।
विजेता छात्र-छात्राओं को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की निदेशक सुधा अग्रवाल, प्रगति गुप्ता, प्रधानाचार्या अंजू कुमारी, अध्यापक अविनाश पाल, अरविंद पाल, अखिलेश राठौर आदि मौजूद रहे।
फोटो05एयूआरपी 11- विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि व विद्यालय चेय?- फोटो : AURAIYA